हिमाचल के तीन शहरों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी लगातार जारी है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में 30 मई तक माैसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। ऐसे में पारा और चढ़ने के आसार हैं।

कई भागों में 26 से 28 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 मई को प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है।

वहीं, उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 29 से 31 मई तक माैसम खराब रहने के आसार हैं। उधर, शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में माैसम साफ रहा।

कहां कितना अधिकतम तापमान

शिमला में अधितम तापमान 28.9, सुंदरनगर 36.8, भुंतर 35.3, ऊना 43.0, नाहन 38.0, सोलन 35.0, कांगड़ा 37.6, मंडी 37.4, बिलासपुर 40.7, हमीरपुर 39.2, चंबा 37.5, सेऊबाग 34.1, धाैलाकुआं 40.5, बरठीं 39.2 और बजाैरा में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *