हिमाचल का “पॉवर कपल” : पति कुल्लू के डीसी, तो पत्नी के पास हमीरपुर की कमान

हिमाचल में पति-पत्नी को एक साथ जिलों की कमान मिलना दुर्लभ जरूर है, लेकिन नया नहीं है। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल्लू जिले की जिम्मेदारी अब आईएएस अनुराग चंद्र शर्मा को सौंपी है  वहीँ अनुराग चंद्र शर्मा की पत्नी गंधर्वा राठौर वर्तमान में मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर की डीसी के रूप में तैनात हैं।

पति कुल्लू के डीसी, तो पत्नी के पास हमीरपुर की कमान

2016 बैच के अधिकारी अनुराग चंद्र ने बुधवार सुबह निवर्तमान डीसी तारुल एस. रवीश की जगह कार्यभार संभाल लिया। कुल्लू पहुँचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

पावर कपल: दो जिलों की कमान एक ही छत के नीचे

इस नियुक्ति की सबसे खास बात यह है कि अनुराग चंद्र शर्मा की पत्नी, गंधर्वा राठौर, वर्तमान में मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर की डीसी के रूप में तैनात हैं।

हिमाचल के प्रशासनिक इतिहास में यह काफी दिलचस्प संयोग है कि दो महत्वपूर्ण जिलों की कमान पति-पत्नी संभाल रहे हैं। अनुराग चंद्र शर्मा कांगड़ा (बैजनाथ) के रहने वाले अनुराग ने यूपीएससी में 11वां रैंक हासिल किया था।

गंधर्वा राठौर:

राजस्थान की रहने वाली गंधर्वा ने यूपीएससी में 93वां रैंक पाया था। शादी के बाद उन्होंने अपना कैडर पश्चिम बंगाल से हिमाचल ट्रांसफर करवाया था। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई और 2017 में वे परिणय सूत्र में बंधे।

प्राथमिकताएं: आपदा प्रबंधन और विकास

पदभार संभालते ही डीसी अनुराग चंद्र ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू ने 2023 और 2025 में भारी आपदा झेली है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है।

सड़कों और यातायात की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पर्यटन, कृषि और बागवानी के क्षेत्र में नई योजनाओं को धरातल पर उतारना। विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाना।

पुरानी परंपरा का दोहराव

हिमाचल में पति-पत्नी को एक साथ जिलों की कमान मिलना दुर्लभ जरूर है, लेकिन नया नहीं है। इससे पहले सुक्खू सरकार ने ही कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और साक्षी वर्मा (आईपीएस दंपति) को कुल्लू और मंडी का एसपी नियुक्त किया था। प्रशासनिक स्तर पर भी मनीषा श्रीधर-तरुण श्रीधर और अशोक ठाकुर-सरोजिनी ठाकुर जैसी जोड़ियां पहले अलग-अलग जिलों की कमान संभाल चुकी हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *