नलवाड़ मेले की पहली संध्या मे चला अदिति पॉल का जाद्

सुंदरनगर : राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में प्ले बैक सिंगर अदिति पॉल ने पंडाल में बैठे लोगों का मनोरंजन करने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों की तालियों के साथ वाहवाही बटोरी। पहली सांस्कृतिक संध्यामें जिला एवं सत्र न्यायाधीश सी.एल. कोछड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उन्होंने दीप प्रज्वलित कर संध्या का आगाज किया। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एस.डी.एम. राजीव कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अदिति पॉल ने अपनी आवाज में रंग लगा दे मोह रंग लगा दे, छलके रे मोर बनी, मेरी आवारगी सहित एक से बढ़कर एक गीत अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।

वहीं कथक डांसर दिनेश गुप्ता द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य को भी लोगों ने खूब सराहा। उन्होंने विभिन्न मुद्राओं के साथ नृत्य को प्रस्तुत कर कथक की कला से रू-ब-रू करवाया।

शहनाई वादन से हुआ संध्या का आगाज

संध्या का आगाज सूरजमणी के शहनाई वादन के साथ हुआ। पहली संध्या में महेश कुमार, लोक गायक करसोग से मोहन गुलेरिया, अरविंद कला मंदिर के कलाकार रिषभ भारद्वाज, मनीष म्यूजिकल ग्रुप बैहली, विवेक म्यूजिकल ग्रुप राकड़, दुर्गा म्यूजिकल ग्रुप डुगराईं, श्रेया गुलेरिया चैलचौक, संजय म्यूजिकल ग्रुप सुुंदरनगर, श्रवण म्यूजिकल ग्रुप सलाबकोट, नरेंद्र राही म्यूजिकल ग्रुप चम्बा, त्रिमूर्ति रंग मंच तारा देवी शिमला, उजाला महिला मंडल छात्तर, मोहन भारद्वाज म्यूजिकल ग्रुप शिवाबदार, मनमोहन म्यूजिकल ग्रुप सिरमौर, आदित्य बंसल व अंजली बंसल ख्ुाराहल, मां भीमाकाली म्यूजिकल ग्रुप सराहन, सुनीता रघु़वंशी चौड़ा मैदान शिमला, नितिन गर्ग म्यूजिकल ग्रुप सुन्नी शिमला, अनिल सूर्यवंशी उदयपुर लाहौल स्पिति, सोनू म्यूजिकल ग्रुप चम्बा, हंसराज रघुवंशी बिलासपुर, प्रिंस म्यूजिकल ग्रुप झंडूता, विनोदरांटा एंड पार्टी शिमला तथा नटराज अकादमी मंडी के कलाकार पवन कुमार सकलानी सहित अनेक कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।

स्रोत : पंजाब केसरी

मंडीहोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *