राष्ट्रपति मुर्मू के शिमला दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, SPG समेत 1500 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

शिमला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अप्रैल को शिमला दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वे राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट में रुकेंगी। यहां राष्ट्रपति का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होने का कार्यक्रम है। दरअसल, वह गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी स्कॉलर को सम्मानित करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे को लेकर एसपीजी सहित 1500 पुलिस जवान तैनात रहेगें। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए प्रेसिडेंट के बॉडीगार्ड भी शिमला पहुंच गए हैं। प्रदेश सरकार भी उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवानों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी शिमला शहर को छह मुख्य सेक्टरों में बांट दिया गया है।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए प्लान तैयार किया गया है।

वहीं, राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी भी शिमला पहुंच गई है। बता दें कि राष्ट्रपति 18 अप्रैल को शिमला पहुंच रही हैं। 21 अप्रैल तक राष्ट्रपति निवास द रिट्रिट में रहेंगी।

इसी दिन दोपहर को दिल्ली रवाना होंगी। पुलिस मुख्यालय ने हिमाचल के बॉर्डर एरिया को सील करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। चेकिंग के बाद ही वाहनों को हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

हिमाचल के बॉर्डर एरिया परमाणू, पांवटा, ऊना, कांगड़ा, चंबा के अलावा चीन सीमा से सटे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *