कुल्लू में 4 जगह बादल फटने से आई बाढ़

कुल्लू : कुल्लू जिला में कुदरत का कहर लगातार बरप रहा है। बीती रात जिला में 4 जगहों पर बादल फटने से काफी नुक्सान हुआ है। वहीं तबाही का मंजर देखकर लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मनाली के जगतसुख, करजां, सैंज के पाशी व मणिकर्ण में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं।
इसके चलते कई रास्ते बह गए और घरों व दुकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

मणिकर्ण

यही नहीं, लोगाें की कृषि योग्य भूमि व फसलों को भी नुक्सान पहुंचाा है। मनाली के जगतसुख में बाढ़ से कई दुकानों में मलबा घुस गया।

यहां पर रात भर अफरा-तफरी मची रही। वहीं लैफ्ट बैंक की सड़क भी बाढ़ भी भेंट चढ़ गई है। सड़क पर भारी मलबा आने से यातायात बंद हो गया है। सुबह से ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मलबा हटाने में जुटी हुई है।

वहीं सैंज घाटी के रैला पाशी में बादल फटने से आई बाढ़ के चलते स्कूल भवन को नुक्सान पहुंचा है। बाढ़ के चलते सैंज नदी का जलस्तर भी बढ़ गया।

पाशी स्कूल

खतरे की आशंका को देखते लोग रात को घर छोड़कर सुरक्षित जगह भाग गए। उधर मणिकर्ण गुरुद्वारा सिंह साहिब के समीप भी बादल फटने से आई बाढ़ के चलते 10-12 दुकानों में मलबा घुस गया, जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया है।

वहीं मनाली के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मौके का जायजा लिया और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द राहत व बचाव कार्य किए जाएंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *