वोटर लिस्ट फाइनल, अब पंचायतों के चुनाव शेडयूल की घोषणा करेगा राज्य चुनाव आयोग

हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए तैयारी फाइनल हो गई है। सोमवार को 400 से ज्यादा पुनर्गठन प्रक्रिया से प्रभावित रही पंचायतों में भी मतदाता सूची का फाइनल ड्राफ्ट प्रकाशित हो गया।

इसके लिए सोमवार 27 अप्रैल की ही डेडलाइन थी। अब राज्य चुनाव आयोग अगले एक या दो दिन में चुनाव शेड्यूल जारी करेगा। चुनाव 3758 पंचायतों, 92 बीडीसी, 12 जिला परिषद के लिए होंगे। पं

चातयों के चुनाव शेड्यूल का ड्राफ्ट भी बनकर तैयार हो गया है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची फिर से प्रेस वार्ता के जरिए इस की जानकारी देंगे।

शहरी निकाय चुनाव भी दो चरणों में घोषित हुए हैं, जबकि पंचायती राज चुनाव में पंचायत की संख्या और चुनाव लड़ने वाले प्रतिभागियों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई चरणों में चुनाव हो सकता है। राज्य चुनाव आयोग नए शेड्यूल के मुताबिक वोटर लिस्ट फाइनल होने का इंतजार कर रहा था।

पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंच गई हैं और उनके दौरे पर चुनाव आचार संहिता का कोई असर नहीं होगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के कारण शिमला से कांगड़ा रवाना हुए हैं। राष्ट्रपति के लिए राजभवन में ऐट होम का आयोजन हो सकता है, जिसमें मुख्यमंत्री ने भी शामिल होना है।

हालांकि पंचायती चुनाव घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री और कैबिनेट की नई घोषणाओं पर एक तरह से रोक लग जाएगी, क्योंकि चुनाव आचार संहिता लागू होगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *