राइजिंग स्टार जोगिन्दरनगर ने हराबाग क्लब को फाइनल में 10 रनों से हराया

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत झटिंगरी में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का आयोजन झटिंगरी क्रिकेट क्लब द्वारा किया गया. चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया.

इस प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार जोगिन्दरनगर ने हराबाग क्लब को 10 रनों से हराकर कप पर कब्जा किया. विजेता टीम को 4100 रूपये तथा उपविजेता टीम को 2100 की राशि इनाम स्वरूप प्रदान की गई.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *