बनौण में शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत बल्ह पंचायत के बनौण गाँव में चरण पादुका माँ भभौरी मेले के उपलक्ष में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई. आज हुए मुकाबले में पहले मैच में गंगोटी की टीम ने तारापुर की टीम को हराया. पहले खेलते हुए गंगोटी की टीम ने 73 रन बनाये जबकि तारापुर की टीम 45 रन ही बना सकी. दूसरे मैच में माँ भभौरी बनौण टीम ने ब्वायज स्कूल जोगिन्दरनगर के साथ पहले खेलते हुए 46 रन बनाये जबकि जोगिन्दरनगर की टीम 38 रन ही बना सकी.

तीसरे मैच में जोल की टीम ने राइजिंग स्टार जोगिन्दरनगर के साथ पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाये जबकि राइजिंग स्टार जोगिन्दरनगर ने इस लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया. अम्पयार की भूमिका अनूप कुमार शर्मा, आदित्य शर्मा तथा सुनील कुमार ने निभाई. वहीं बुधवार को भी क्रिकेट मैच खेले जायेंगे तथा शाम के वक्त वॉलीबॉल मैच भी होंगे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *