हराबाग की टीम ने जीता जेपीएल का फाइनल मुकाबला

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में चल रहे जेपीएल का शुक्रवार को समापन हो गया. इस प्रतियोगिता में करीब 60 टीमों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के समापन की अध्यक्षता उद्योगपति और समाजसेवी प्रकाश राणा ने की. इस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच ब्लडी ब्लेजर हराबाग की टीम ने जीता. हराबाग की टीम ने ब्लयू स्टार बयुंह को 90 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्ज़ा किया.

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अमन को मैंन आफ द सीरीज तथा भानु को मैंन आफ द मैच से सम्मानित किया गया. वहीं दूसरे राउंड में पहुँचने वाली टीमों को क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया गया. वहीं इस प्रतियोगिता के आयोजक प्रकाश राणा ने विजेता टीम को ट्राफी के साथ 51000 रूपये तथा उपविजेता टीम को 31000 रूपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *