प्रदेश में कल से फिर शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम आज फिर से तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरूवार को बारिश-बर्फबारी होने की सभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के अनेक स्थानों पर गुरूवार को बारिश व बर्फबारी होगी। प्रदेश में 18 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। 19 जनवरी को राज्य में मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश में 20 जनवरी से फिर बारिश-बर्फबारी होगी।

20 को फिर शुरू होगी बारिश

19 जनवरी को समूचे राज्य में धूप खिली रहेगी। जबकि राज्य में 20 जनवरी से फिर बारिश-बर्फबारी होगी। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि राज्य में दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। मगर दिन के समय खिली धूप से तापमान में बढोतरी आई है।

तापमान में आया उछाल

अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। भुंतर व कांगडा के तापमान में सबसे ज्यादा पाचं डिग्री तक की बढोतरी आई है। शिमला, डलहौजी व धर्मशाला के तापमान में दो डिग्री, ऊना, सोलन व चम्बा के पारे में एक डिग्री का उछाल रिकॉर्ड किया गया है। राज्य के कल्पा, बिलासपुर, हमीरपुर व केलांग के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है।

केलांग में तापमान माइनस डिग्री

केलांग का तापमान फिर से लुढ़क कर माईनस डिग्री में चला गया है। कल्पा के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। राज्य के न्यूनतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं आया है। राज्य के कल्पा, केलांग, मनाली व कुफरी का तापमान माईनस डिग्री में चल रहा है। भुंतर व डलहौजी  का तापमान में माइनस डिग्री में रिकॉर्ड किया गया है।

शिमला    14.0       2.1

सुंदरनगर  16.5       4.7

भुंतर       18.7       0.7

कल्पा     2.9        -5.8

धर्मशाला   10.4       4.4

ऊना       17.4       4.0

सोलन     16.0       4.5

नाहन      16.0       8.1

केलांग     -0.8       -8.2

कांगड़ा    18.0       7.3

बिलासपुर 16.0       8.0

हमीरपुर    15.8       7.8

चंबा       14.2       4.0

डलहौजी  3.9        0.6

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।