प्रदेश भर में फिर शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

शिमला : हिमाचल प्रदेश में दो दिन की धूप के बाद शनिवार से मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 12 जनवरी को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने की पूर्वानुमान लगाया जा रहा है, जबकि 13 जनवरी को राज्य में भारी बारिश व बर्फबारी होगी।मौसम विभाग के अनुसार आगामी 16 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा.

ओरेंज अलर्ट हुआ ज़ारी

मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश व बर्फबारी के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 16 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को भी मौसम साफ बना रहा।

तापमान में आया उछाल

धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। कल्पा, ऊना व केलांग को छोड़कर शेष हिमाचल अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। सोलन के तापमान में सबसे ज्यादा सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। नाहन के पारे में पांच, शिमला, डलहौजी के तापमान में चार, सुंदरनगर व भुंतर के तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है।

केलांग-कल्पा में लुढ़का तापमान

केलांग के बाद कल्पा का तापमान लुढ़क कर माइनस डिग्री में चला गया है। वहीं, ऊना के अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में शनिवार से मौसम फिर करवट लेगा। 12 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होगी, जबकि 13 जनवरी को राज्य में फिर से भारी बारिश व बर्फबारी होगी।

शिमला    12.0       -1.3

सुंदरनगर  18.2       -2.0

भुंतर       14.8       -1.6

कल्पा     -0.6       -6.4

धर्मशाला   10.2       1.2

ऊना       16.5       3.5

नाहन      17.0       6.1

सोलन     18.0       -1.6

कांगड़ा    17.0       1.2

बिलासपुर 17.0       3.5

हमीरपुर    16.5       3.0

चंबा       15.6       0.0

डलहौजी  8.5        0.2

केलांग     -6.7       -17.6

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।