मंत्रिमंडल की बैठक में खुला नौकरियों का पिटारा

शिमला : राज्य मंत्रिमंडल ने जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 819 पदों को भरने की मंज़ूरी प्रदान की है. इसमें 532 जेबीटी, 35 एलटी, 133 शास्त्री, 104 टीजीटी आर्ट्स, 8 टीजीटी नॉन मेडिकल व 7 टीजीटी मेडिकल के पद शामिल हैं.

1518 पैराश्रमिक होंगे भर्ती

मंत्रीमंडल की बैठक में 1518 पैराश्रमिकों की भर्ती को भी मंज़ूरी प्रदान की है.इसमें विभागीय पैरा कार्यकर्ता नीतिके माध्यम से सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की 394 नई पेयजल सिंचाई योजनाओं के लिए 417 पैरा पम्प आपरेटर 287 पैराफिटर और 874 बहुउदेशीय कार्यकर्ता शामिल हैं.

बागवानी विभाग में भरेंगे 16 पद

मंत्रीमंडल ने बागवानी विभाग में जूनियर तकनीशियन के 16 पदों को अनुबंध के आधार पर भरने के लिए मुहर लगा दी है. इसमें 8 पद सीधी भर्ती और 8 पद बैचवाइज भरे जायेंगे.

सिविल जज के भरेंगे 11 पद

कैबिनेट ने हिमाचल हाईकोर्ट में सीधी भर्ती के माध्यम से सिविल जजों के 11 पदों को भरने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है.

मंडी में आईटी के भरेंगे 6 पद

मंत्रिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय मंडी में जूनियर असिस्टेंट के 6 पदों और विकलांग व्यक्तियों में से सात पदों को भरने का फैसला लिया.मंत्रिमंडल ने नए खुले अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश नालागढ़ और सिविल न्यायालयों बंजार,तीसा और शिलाई के लिए नियमित आधार पर रिकार्ड कीपर के 4 पदों को भरने की मंज़ूरी दी.

उद्योग विभाग में भरेंगे ड्राईवर के 3 पद

उद्योग विभाग में ड्राईवरों के 3 पद भरने की भी मंज़ूरी प्रदान की गई. मंत्रिमंडल ने चौकीदार कम चपरासी के चार पद और बिलासपुर और हमीरपुर में वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र, रिकांगपियो,किन्नौर,नाहन और सिरमौर में चार पदों को सृजित करने और भरने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की. मंडी जिले के सरकारी मिडिल स्कूल कुन्नू के साथ साथ अपेक्षित पदों के सृजन के लिए मंत्रिमंडल ने अपनी मंज़ूरी प्रदान की.

मंत्रिमंडल ने सिरमौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पचाड़ क्षेत्र के बसबन में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने के लिए आवश्यक पद सृजित किए. मंत्रिमंडल ने चिल पाइन को हटाने के लिए काम करने के लिए हितधारकों को प्रोत्साहित करने और उद्योगों को इंधन के रूप में चिल पाइन सुई का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए वन क्षेत्र से चिल पाइन सुइयों के संग्रह और हटाने के लिए नीति में संशोधन के लिए अपनी मंज़ूरी दी.

मंत्रिमंडल ने सरकारी प्राइमरी स्कूल बेली -2 से मिडिल स्कूल,सरकारी मिडिल स्कूल धार से हाई स्कूल,हाई स्कूल परिहार को चंबा जिले के रावमापा और हाई स्कूल गधोल पिरग और सिरमौरी मंदिर में अपग्रेड करने की सहमति प्रदान दी. सिरमौर जिले के रावमा स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 25 पदों को भरने की स्वीकृति भी दी.

मंत्रिमंडल ने एक जलाशय के भीतर मछली की कीमतों में एकरूपता लाने,राज्य की जलाशयों की मछलियों को एक ब्रांड बनाने और मछली पकड़ने वाले समुदाय की आय और सामजिक और आर्थिक स्थिति बढ़ाने के उदेश्य से राज्य जलाशयों के काम में संशोधन के लिए एक पायलट परियोजना के लिए अपनी सहमति दी.गोविन्द सागर के लिए प्लाईलोट परियोजना लागू की जाएगी.मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिले के बैशाखी नलवाड़ मेला झंडूता और मेला सुनहनी को जिला की समृद्ध संस्कृति और परम्परा को बढ़ावा देने के लिए जिलास्तरीय मेला घोषित करने के लिए अपनी मंज़ूरी प्रदान की.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *