होम

हिमाचल में 6 जनवरी से भारी बारिश और बर्फबारी

शिमला : प्रदेश में 6 जनवरी से भारी बारिश, ओलावृष्टि व बर्फबारी के लिए तैयार रहें । राज्य में सात जनवरी को भी मौसम रौद्र रूप दिखाएगा। मौसम विभाग ने राज्य में सोमवार व मगंलवार को भारी बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में नौ जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होगी।

10 को रहेगा मौसम साफ़

10 जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 11 जनवरी से राज्य में फिर बारिश व बर्फवारी होने की सभावना जताई जा रही है। बारिश व बर्फवारी के बाद राज्य में रविवार को दोपहर तक मौसम शुष्क बना रहा। राज्य  के अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर तक धूप खिली रही। मगर दोपहर आसमान में बादलों के घिरने के साथ साथ सर्द हवाओं का प्रवाह शुरू  हो गया। बादलों के घिरने और ठण्ड़ी हवाओं के प्रवाह से प्रदेश में शाम के समय ठण्ड का प्रकोप दिखा।

तापमान में आई गिरावट

राज्य के शिमला, भुंतर, चम्बा व डलहौजी को छोड़कर शेष हिमाचल के अधिकतम तामपान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। हमीरपुर व सुन्दरनगर के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कांगडा, कल्पा, बिलासपुर व नाहन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है।  राज्य में बारिश व बर्फवारी के बाद न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। राज्य के आठ स्थानों का तापमान माईनस डिग्री में चल रहा ह। चम्बा का तापमान माईनस डिग्री में रिकॉर्ड किया गया है। जिससे समूचे राज्य में कडाके की ठण्ड़ पड रही है।

और बढ़ेगी ठण्ड

ऐसे में राज्य में अगर फिर से बारिश व बर्फबारी होती है तो राज्य में जनता को प्रचंड ठण्ड का सामना करना पडेगा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में दो दिनों के दौरान भारी बारिश व बर्फबारी होगी। प्रदेश में नौ जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। 10 जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा। जबकि राज्य में 11 जनवरी से फिर बारिश व बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *