प्रदेश में आज से फिर दौड़ेंगी निजी बसें

शिमला : हिमाचल के कई रूटों पर सोमवार से निजी बसों का संचालन आरंभ हो जाएगा। निजी बसों का संचालन उन रूटों पर किया जाएगा, जिन रूटों पर बसों की अधिक आवश्यकता है। बसों के संचालन का निर्णय निजी बस ऑपरेटर स्वयं लेंगे।

रविवार को हुई बैठक

रविवार को निजी बस ऑॅपरेटरों की बैठक परिवहन मंत्री  गोविंद सिंह ठाकुर के साथ हुई। बैठक में परिवहन मंत्री के आश्वासन पर यह तय किया गया है कि सोमवार से उस रूट पर बसें चलेंगी, जिस रूट  पर ज्यादा जरूरत है। उल्लेखनीय है कि राज्य में निजी बस ऑपरेटर्ज ने बसों का संचालन आरंभ कर दिया था, मगर सवारियां न होने और बसों की आय कम होने से अधिकतर निजी बस ऑपरेटर्ज ने बसों का संचालन बंद कर दिया था।

9 जून से बंद थी बसें

राज्य में नौ जून से निजी बसों का संचालन बंद पड़ हुआ है। ऐसे में परिवहन का सारा दारोमदार एचआरटीसी पर है। निजी बस ऑपरेटर्ज का आरोप है कि उनकी बसों में आक्यूपेसी दस फीसदी से भी कम है। ऑपरेटर्ज का तर्क है  कि रूटों पर तेल का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर बसों का संचालन बंद करना पड़ा है।

जनता को मिलेगी सुविधा

अब परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद अगर बसों का संचालन होता है, तो जनता कोे आने-जाने में सुविधा मिलेगी। निजी बस बेडे़ में तीन हजार से अधिक बसें हैं। अगर राज्य में निजी बसों का संचालन का आरंभ हो जाता है, तो जनता को राज्य में परिवहन सेवा पटरी पर लौट सकती है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *