प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 बजे शाम को करेंगे देश को सम्बोधित

देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च मंगलवार शाम को एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आज शाम को 8 बजे राष्ट्र को संबोधन देंगे. इससे पहले 19 मार्च को पीएम ने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था. प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी.

ट्विटर पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी. देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 500 के पार हो चुकी है और अबतक 10 मौत हो गई हैं. ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान किया था, कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगाया गया है.

सभी राज्यों में पूर्ण लॉक डाउन

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात समेत देश के सभी राज्यों ने पूर्ण रूप से लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसके अलावा लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि लोग घरों से बाहर ना निकलें. इसके अलावा पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी एक्शन भी लिया है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *