31 मार्च को ग्राम पंचायत भराड़ू में लगेगा बहु विशेषज्ञ कैम्प

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत भराड़ू में बहु विशेषज्ञ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चिकित्सा पद्दति के पुनरुत्थान और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 31 मार्च मंगलवार के दिन भराड़ू को आयुष ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।

31 मार्च को ग्राम पंचायत भराड़ू में लगेगा बहु विशेषज्ञ कैम्प

 मेले में आएंगे विशेषज्ञ

इसके तहत आयुर्वेद,योग और प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। जोगिन्दरनगर के उपमंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ रक्षकपाल ने बताया कि 31 मार्च को ग्राम पंचायत भराड़ू में आयुष मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पपरोला आयुर्वेदिक कॉलेज से विशेषज्ञों की टीम भराड़ू में आएगी जिसमें प्रमुखतः आर्थो मेडिसिन,त्वचा,ईएनटी,बाल व स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

मिलेगी मुफ्त सुविधा

इस मेले में निशुल्क दवाइयां,खून की जाँच,ईसीजी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डॉ रक्षकपाल ने लोगों से इस कैम्प में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

एसडीएम करेंगे शुभारम्भ

डॉ रक्षकपाल ने बताया कि इस आयुष मेले का शुभारम्भ एसडीएम जोगिन्दरनगर 31 मार्च को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *