होम

हिमाचल में आज से गिर सकती हैं प्री मानसून की बौछारें

हिमाचल में बुधवार से प्री मानसून की बौछारें गिर सकती हैं। प्रदेश के मध्यम एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। 8 से लेकर 10 जून तक मध्यम एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। वहीं 10 जून को तेज आंधी के साथ बारिश का यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

प्री मानसून की बौछारों से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। फिलहाल हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। हिमाचल के कई जिलों में इस वक्त गर्मी चरम पर है। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है।

सबसे अधिक गर्मी ऊना में देखी जा रही है। यहां का तापमान आज 44 डिग्री पार कर गया, जबकि पांवटा साहिब में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। यमुना नदी के किनारे स्थित पांवटा साहिब औद्योगिक नगर है। ऐसे में यहां पर उमस भरी गर्मी रहती है और आज तो शहर में गर्मी ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया।

ऊना में अधिकतम तापमान 44.2, पांवटा साहिब 42, धौलाकुआं 40.7, बरठीं 40.4, हमीरपुर 40.1, बिलासपुर 40, कांगड़ा 39.7, नाहन 38.7, धर्मशाला 37.5, शिमला 28.4, चम्बा 38.6, केलांग 22.1, पालमपुर 34.5, भुंतर 37, सुंदरनगर 38.7, कल्पा 25.3 और सोलन में 36.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *