जोगिन्दरनगर : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देश भर के विधायकों के बारे में सर्वे सर्वश्रेष्ठ 50 विधायकों को चुना है। इनमें हिमाचल के तीन विधायकों को स्थान मिला है। जिसमें नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को क्षमतावान,जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा को कुशल प्रबंधन और धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया को बेहतर श्रेणी के लिए चुना गया है।
बता दें कि देश भर की 31 विधानसभाओं में फिलवक्त 4123 विधायकों की क्षमता है। इस वक्त देश की एक विधानसभा भंग है और विभिन्न कारणों से 165 विधायकों की सीटें रिक्त पड़ी हैं। कुल 3958 विधायकों पर हुए इस सर्वे में एजेंसी ने 50 विभिन्न श्रेणियां यानी कैटेगरी निर्धारित कर उन्हें बांटा।































