सत्ता में आते ही बहाल करेंगे पुरानी पेंशन : कांग्रेस

2022 में जब कांग्रेस सरकार बनेगी, तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। जयराम सरकार 500 करोड़ हेलिकॉप्टर पर खर्च रही है, लेकिन कर्मियों के हक नहीं दे रही है। ये शब्द गुरुवार को जिला कांगड़ा के परागपुर में कस्बा बेहड़ में आयोजित कांग्रेस की जन जागरण अभियान रैली के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहे।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार पुरानी पेंशन देने से टल रही है। इसीलिए कमेटी बनाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार बनेगी, तब कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। उधर, पूर्व कामगार एवं कर्मचाारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि जस्वां परागपुर में खनन और रेत माफिया का बोलबाला है। बदहाल सड़के मुंह चिढ़ा रही हैं। कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के दर्जनों पद खाली हैं। सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि यही हाल स्वास्थ्य केंद्र में हैं।

कई कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए जयराम सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में भाजपा के चारों खाने चित्त होने की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए और फिर जेसीसी की बैठक हुई। प्रदेश सरकार नॉन परफॉर्मर है। सरकार ने प्रदेश के चार साल बर्बाद कर दिए। जनता इन्हें नकार चुकी है, लेकिन सरकार के पास नैतिकता नहीं बची है। इसीलिए कुर्सी से चिपकी हुई है।

वहीं पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि पहली बार हुआ है कि पुलिस कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता विधायक डलहौजी आशा कुमारी, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, अजय महाजन, कमल किशोर, किशोरी लाल, कर्ण पठानिया, संजीव कालिया,, ठाकुर सुरेंद्र मनकोटिया, महेश्वर चौहान, शुमभ नांगला, अनुराधा ठाकुर सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *