सरकार बनते ही कांग्रेस करेगी पुरानी पेंशन बहाल

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व स्वस्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्मचारियों को धमकाने में लगे हुए हैं। ओल्ड पेंशन स्कीम कांग्रेस सरकार के समय नहीं बल्कि भाजपा सरकार ने बंद की है। अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को सरकार धमका रही है।

मंडी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन एनडीए के शासन में बंद हुई थी और कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। अब कांग्रेस ने राजस्थान से पुरानी पेंशन बहाली की शुरुआत कर दी है और प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही इसे बहाल कर दिया जाएगा।

अगर पेंशन बंद हो तो फिर शुरुआत नेताओं से होनी चाहिए और यदि मिले तो सभी को मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस पार्टी की मांग है कि तीन मार्च से पहले प्रदेश सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करें, ताकि कर्मचारियों को आंदोलन शांत किया जा सके। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी। फ ोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलना चाह रही है और सीएम जयराम ठाकुर इस मकसद से अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। कौल सिंह ने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि सराज में 12 हेलिपैड सरकार ने बना दिए। जिनका जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला।

उन्होंने फिर से सीएम पर अपने ही जिला के साथ भेदभाव करने का आरोप भी लगाया। मंडी जिला के भाजपा विधायक भी अब यह कहने लग गए हैं कि उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव हुआ है। कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में अवैध कारोबार खूब फल फू ल रहा है और सरकार आंखें मूंदे बैठी हुई है। महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है और लोगों की तकलीफों की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

सांसद प्रतिभा सिंह को लेकर प्रदेश कांग्रेस सचिव आश्रय शर्मा की ब्यानबाजी को लेकर जिला कांग्रेस ने संज्ञान लिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्राकश चौधरी ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि टिकट का आबंटन शीर्ष नेतृत्व करता है। यदि कोई किसी मंच पर किसी की वकालत करता है तो इसे परेशानी नहीं होनी चाहिए।

टिकट पर अंतिम निर्णय तो आलाकमान ही करेगा। आश्रय शर्मा का सांसद प्रतिभा सिंह को लेकर दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना है, जिसमे उन्होंने सांसद की दिल्ली में शिकायत करने की बात कही है। जिला कांग्रेस कमेटी इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *