मंडी जिला में पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

जिला मंडी में मंगलवार को न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एनपीएस कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ पुरानी पेंशन बहाली को लेकर काफी दिन से संघर्ष कर रहा है। इसके बावजूद सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। नई पेंशन योजना से कर्मचारियों का पारिवारिक सामाजिक और आर्थिक शोषण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पेंशन के मुद्दे पर सांसद और विधायक असहज महसूस कर सकते हैं, तो हम 30 से 35 वर्षों तक सेवाएं देने के पश्चात पेंशन न मिलने से न्यू पेंशन कर्मचारियों में रोष है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ प्रधानमंत्री से निवेदन करता है कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु हस्त लिखित दस्तावेज में किए गए वादे के अनुसार जल्द से जल्द राज्य स्तरीय कमेटी का गठन करें। केंद्र सरकार की 2009 की अधिसूचना के अनुसार दिव्यांग व दिवंगत होने पर राज्य कर्मचारियों के परिवारों को पुरानी पेंशन प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती है, तो न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंडी से शिमला तक पैदल यात्रा करेंगे। इसके पश्चात भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो आने वाले समय में न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की होगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *