पंकज जमवाल ने कन्टेनमेंट व बफर जोन के लिए दिए मास्क व सेनेटाईजर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत मैण भरोला पंचायत में पिछले कल एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी और जोगिन्दरनगर मंडलाध्यक्ष पंकज जमवाल ने मैण भरोला पंचायत,सैंथल पंचायत और ढेलु पंचायतों के कन्टेनमेंट और बफर जोन के लिए लोगों की सुरक्षा हेतु सोमवार को मास्क व सेनेटाईजर प्रदान किए हैं. ये मास्क व सेनेटाईजर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गगन ठाकुर के माध्यम से प्रदान किए गए हैं जिसका आज लोगों में वितरण किया जा रहा है.

400 मास्क व 72 सेनेटाईजर

पंकज जमवाल ने jogindernagar.com से हुई बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंनें लोगों की सुरक्षा के लिए मास्क व सेनेटाईजर प्रदान किए हैं तथा कहा कि लोगों को शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए.

गाँव में हो रहा वितरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज जमवाल से प्राप्त मास्क व सेनेटाईजर का वितरण सोमवार को कन्टेनमेंट और बफर जोन किया जा रहा है. यह वितरण आशा कार्यकर्ता रक्षा देवी,युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता रणजीत,अनु,अशोक,भाजपा के कार्यकर्ता प्रकाश,मिलाप आदि लोगों को वितरण के साथ -साथ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *