हल्की रिमझिम से मौसम हुआ सुहावना

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर और इसके आस पास के क्षेत्र में सोमवार शाम को हुई हल्की रिमझिम से मौसम सुहावना बना हुआ है. क्षेत्रवासियों को इस रिमझिम ने गर्मी से राहत प्रदान की है. मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम बारे अलर्ट ज़ारी किया हुआ है. 9 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की सम्भावना जताई गई है.

तापमान में आई गिरावट

जोगिन्दरनगर क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है तथा मौसम खुशनुमा बना हुआ है.आने वाल दिनों में अगर बारिश का क्रम ज़ारी रहता है तो यह किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी तथा यह बारिश धान व मक्की फसल की बिजाई के लिए भी उत्तम होगी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *