सांसद और विधायक 19 और 20 फरवरी को करेंगे विभिन्न सड़कों के उद्घाटन

जोगिन्दरनगर : मंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा और विधायक प्रकाश राणा के 19 और 20 फरवरी के सामूहिक कार्यक्रमों की सूची ज़ारी हुई है जिसके तहत सांसद और विधायक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली विभिन्न सड़कों का उद्घाटन कर क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे.

19 फरवरी के कार्यक्रम

19 फरवरी को सांसद और विधायक सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली बलोटू-ग्वाला सड़क का उद्घाटन करेंगे. दोपहर बाद 12 बजकर 30 मिनट पर बीरू-कुम्हारनु उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन व पसल-मोरतन कूल्ह का शिलान्यास करेंगे.

1 बजे होगी जनसभा

दोपहर बाद 1 बजे सांसद और विधायक कुड महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे.

20 फरवरी के कार्यक्रम

सांसद और विधायक सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली कूट-खेतड़ू-चांदनी सड़क का उद्घाटन करेंगे. दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली चौंतड़ा-टिकरी मुशैहरा सड़क का उद्घाटन करेंगे.दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली चौंतड़ा-पसल सड़क का उद्घाटन करेंगे. सभी सम्बंधित अधिकारियों को इस बारे सूचना दे दी गई है.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *