मनाली-कीरतपुर फोरलेन से होकर चलने लगीं वॉल्वो बसें

दिल्ली के लिए अब एचआरटीसी ने किराया कम कर दिया है। एचआरटीसी ने देश-दुनिया के लोगों को किराया कम कर बड़ी राहत प्रदान की है। यह देश-दुनिया से कुल्लू-मनाली आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जानकारी के अनुसार मनाली से दिल्ली, मनाली से चंडीगढ़, दिल्ली से मनाली और चंडीगढ़ से मनाली आने वाली वोल्वो बसें अब मनाली-कीरतपुर फोरलेन से होकर चल रही है।

अब हिमाचल पथ परिवहन निगम ने वोल्वो बसों का किराया फोरलेन पर चलने से कम कर दिया है। अब मनाली-दिल्ली की दूरी भी फोरलेन से कम हुई है।

बता दें कि दिल्ली से वाया मंडी, सुंदरनगर, बिलासपुर, सवारघाट होकर वोल्वो बसें दिल्ली जाती थी और इसी रूट से होकर मनाली आती थी। अब स्वारघाट वाली दूरी से सवारियों को बड़ी राहत मिली है।

वहीं, जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। यह दूरी 592 किलोमीटर की थी। अब फोरलेन होकर यह दूरी 556 किलोमीटर रह गई हैै। लिहाजा, 35 किलोमीटर कम मनाली-दिल्ली की दूरी रह गई।

फोरलेन से होकर अब डेढ़-दो घंटे पहले बस मनाली से दिल्ली से पहुंचेगी, जिससे सवारियों का सफर भी सुहावना होगा। बता दें कि पहले मनाली से दिल्ली का वोल्वो का किराया 1689 रुपए था।

अब फोरलेन पर वोल्वो बसें चलने से किराया 1589 रुपए रखा गया है। लिहाजा 100 रुपए किराया कम कर हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

कुल्लू एचआरटीसी डिपो की चार वोल्वो बसें दे रही सेवाएं

मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी कुल्लू डिपो की पांच वोल्वो और मनाली-चंडीगढ़ रूट पर एचआरटीसी की चार वोल्वो बसें चलती है। सोमवार से एचआरटीसी प्रबंधन ने मनाली-दिल्ली, मनाली-चंड़ीगढ़ चलने वाली वोल्वो बसों का किराया कम कर दिया है।

लिहाजा, कीरतपुर-मनाली फोरलेन सवारियों के लिए हर तरफ से राहत भर बन गया है। आरएम कुल्लू डीके नारंग ने बताया कि अब वोल्वो बसें फोरलेन होकर चलाई जा रही है। इन बसों का किराया कम कर दिया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *