गोशाला में जिंदा जला पिता, बचाने गया बेटा भी बुरी तरह झुलसा

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत भराड़ू पंचायत से एक दुखद खबर आई है। इसी पंचायत के आलगाबाड़ी गाँव के तहत गौशाला में आग लगने से बाप-बेटा झुलस गए, जिसमें पिता अनिरूद्ध चौधरी 63 वर्ष की मौत हो गई और बेटा सुरेश चौधरी (35) जख्मी हुआ है, जिसका उपचार जोगिन्दरनगर अस्पताल में चल रहा है।

दमकल विभाग के कर्मचारी

जानकारी के अनुसार गोशाला में पशुओं को चारा डालने गए अनिरूद्ध चौधरी वहीं जल गए और उनका बेटा सुरेश बचाने गया तो वह भी झुलसा।

जली हुई गौशाला

आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अनिरूद्ध के शव को छत उखाड़ कर निकाला, जबकि सुरेश को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *