ब्यास नदी में डूबने से मां-बेटे की मौत

मनाली- पर्यटन नगरी मनाली के समीप नेहुरूकुड़ में ब्यास नदी में दो पर्यटक बह गए हैं। बताया जा रहा है कि मां और बेटा नदी के समीप गए थे। अचानक फिसल कर वह नदी में गिर गए। दोनो के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनो दिल्ली के साउथ एरिया के बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा रहा है कि यह पर्यटक आज ही मनाली पहुंचे। एक होटल में कमरा लेने के बाद ब्यास की तरफ टहलने निकले। अचानक फिसलकर दोनों नदी में समा गए। हालांकि होटल का एक कर्मचारी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन वह उन्हें बचा नही सका। वह चोटिल हो गया है। एसपी कुल्लु गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *