‘दिलदारा’ में दिखेगी ‘मिस हिमाचल’ की ब्यूटी

पहाड़ी एलबम में अहम किरदार निभा रहीं बिलासुपर की सानिया

बिलासपुर – ‘दिव्य हिमाचल’ के ‘मिस हिमाचल’ के मंच पर मिस ब्यूटी एंजल का टाइटल अपने नाम करने वाली बिलासपुर की सानिया भारद्वाज गायक काकू राम ठाकुर की एलबम में अपनी अदाकारी के जलवे दिखाती नजर आएंगी। ‘दिलदारा’ नाम से बनी इस एलबम के गीत ‘दिल देई कदर ना पाई दिलदारा’ को चंबा, डलहौजी व खजियार की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है। इस एलबम में सानिया के साथ गीत के लेखक व गायक काकू राम ठाकुर भी मॉडल के रूप में नजर आएंगे।

‘दिव्य हिमाचल’ से विशेष बातचीत में काकू राम ठाकुर ने बताया कि एलबम के इस गीत का म्यूजिक प्रदेश के जाने माने संगीतकार परमजीत पम्मी ने दिया है।चंबा के गायक की एलबम में बिलासपुर की सानिया को लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ हर वर्ष प्रदेश की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनके हुनर को निखारने का काम करता है।

सानिया भी ‘दिव्य हिमाचल’ के मंच से निखर कर निकली हुई हैं। उन्होंने ‘दिव्य हिमाचल’ के हिमाचल की आवाज प्रतियोगिता में जज के रूप में कार्य किया है। यहीं पर उन्होंने सानिया को देखा और उसी समय अपनी एलबम के लिए साइन कर लिया।

‘दिलदारा’ के बाद रिलीज होगी ‘मिंजर’

काकूराम ठाकुर ने बताया कि उनकी अगली एलबम ‘मिंजर’ के नाम से रिलीज होगी। इस एलबम में हिमाचल भर में होने वाले मेलों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसका म्यूजिक भी परमजीत पम्मी ने ही दिया है। जल्द ही इस एलबम को भी प्रदेश भर में रिलीज किया जाएगा।

स्रोत : दिव्या हिमाचल

बिलासपुरहोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *