जल्द गिरफ्तार होंगे शरारती तत्व : प्रीतम जरियाल

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर सरकाघाट सड़क मार्ग पर मसौली पंचायत के छत्तर गांव में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा दो कारों व एक बुलेट को आग लगाने का मामला सामने आया है।

शरारती तत्वों द्वारा देर रात एक बुलेट को आग के हवाले किया गया और बुलेट की आग की चपेट में आने से वहां खड़ी दो कारों को भी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब तीन बजे इस घटना का पता गांववालों को चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ जोगिन्दरनगर प्रीतम जरियाल ने बताया कि यह मामला पुलिस चौकी बस्सी में दर्ज है।

उन्होंने बताया कि शरारती तत्त्वों द्वारा दो गाडिय़ों और एक बुलेट में आग लगाने का मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें संजय कुमार पुत्र खेम सिंह निवासी छतर की आल्टो कार और सुरेश कुमार पुत्र कालूराम निवासी छतर की मारुति एस-प्रेसो कार व बुलेट को जला दिया गया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *