टिकरी मुशैहरा में बरामद की शराब की 42 पेटियां

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत जोगिन्दरनगर पुलिस व आबकारी विभाग की सयुंक्त टीम ने रविवार को टिकरी मुशैहरा में अंग्रेजी शराब की 42 पेटियां शराब बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

एटीओ मोहित शुक्ला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बताये गए स्थान पर बोतलों की  खेप उतरी है. मोहित शुक्ला बताये गए स्थान के आधार पर रविवार को करीब डेढ़ बजे पहुंचे तो पुलिस वहां पहले ही पहुंची थी. पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ कार्यवाही की है. मोहित ने बताया कि यह मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है.

गौरतलब है कि चुनावी समय में प्रदेश के हर हिस्से से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हो रही हैं. पुलिस और आबकारी विभाग मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं. बहरहाल पता नहीं लग पाया है कि यह शराब की पेटियां कहाँ से लाइ गई और कहाँ भिजवाई जा रही थी. थाना प्रभारी प्रीतम सिंह जरियाल ने बताया कि 10 सदस्य टीम के द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है.

इस बारे टिकरी मुशेहरा ग्राम पंचायत के प्रधान रविन्द्र ने बताया कि उन्हें पुलिस द्वारा फोन कर टिकरी मुशेहरा बुलाया गया जहाँ शक के आधार पर पुलिस द्वारा उनकी व उप प्रधान की मौजूदगी में शेड का टाला तोडा गया तथा उसके अंदर रखी गई शराब बरामद की गई.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *