14 अप्रैल से शुरू होगा बैसाखी मच्छयाल मेला

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर से 8 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मच्छयाल में लम्बे अन्तराल के बाद बैसाखी मेला 14 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. मेले का शुभारम्भ जोगिन्दरनगर के उपमंडलाधिकारी करेंगे जबकि 16 अप्रैल को समापन की अध्यक्षता जोगिन्दरनगर के विधायक प्रकाश राणा करेंगे.

मच्छयाल का यह बैसाखी मेला 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलेगा.मेले के पहले दिन लोग सुबह-सुबह शाही स्नान में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं. कोरोना की वजह से लम्बे समय के बाद यह मेला दोबारा लगने जा रहा है.

इस मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुश्ती होते हैं जिनमें क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं. उधर मेला समिति मच्छयाल ने सभी लोगों को इस मेले में आमंत्रित किया है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *