कोटरोपी हादसे में मारे गये रीजनल स्टडी सैंटर धर्मशाला के ये चार छात्र

कोटरोपी हादसे में मारे गये लोगों में हि. प्र. विश्वविद्यालय क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र मोहली खनियारा के चार छात्र शामिल हैं. मनाली के रहने वाले खूबराम एम. कॉम. तृतीय सेमेस्टर के छात्र थे. मनाली के ही पवन पोलिटिकल साइंस प्रथम सेमेस्टर के छात्र थे. इन दोनों के शव बरामद कर लिए गये हैं.

जानकारी है किन इनके साथ पुष्प कुमार, छात्र एम-कॉम और एलएलबी के छात्र पंकज भी थे लेकिन उनके बारे में अभी पुख्ता जानकारी नही मिल सकी है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों ही मलबे में दबे हो सकते हैं.

ये चारों छात्र छुट्टियों में धर्मशाला से कुल्लू-मनाली स्थित अपने-2 घरों के लिए निकले थे लेकिन भयानक हादसे का शिकार हो गये. ये चारों धर्मशाला से चंबा-मनाली बस में सवार हुए थे लेकिन घर नहीं पहुँच पाए.

खूबराम, NSUI के जिला सचिव रह चुके हैं. पंकज भी NSUI के पदाधिकारी रह चुके हैं. NSUI के कैंपस अध्यक्ष घटनास्थल में डटे हुए थे. ये चारों ही छात्र NSUI से जुड़े हुए थे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *