कोटरोपी भूस्खलन हादसा: 27 मृतकों की लिस्ट जारी (देखें लिस्ट)

जोगिन्दर नगर के समीप कोटरोपी में हुए भयंकर भूस्खलन हादसे के 27 मृतकों की पहचान कर ली गयी है.

प्रशासन की और से अधिकारिक तौर पर मृतकों की पहली लिस्ट जारी कर दी गयी है. कुल 27 मृतकों की सूची जारी की गयी है. जारी सूची के अनुसार, मृतकों में 1 पंजाब से, 4 जम्मू और कश्मीर से और 22 हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं.

मृतकों में 7 महिलायें और 20 पुरुष हैं. इनमें बस ड्राईवर चन्दन शर्मा निवासी बगला, बल्ह और बस कंडक्टर सतपाल निवासी नूरपुर कांगड़ा भी शामिल हैं.

जारी लिस्ट में मरने वालों में सबसे 9 व्यक्ति चंबा जिले से और 6 लोग मंडी जिले से हैं. वहीँ मृतकों में रीजनल स्टडी सैंटर धर्मशाला में अध्ययन कर रहे 4 छात्र कुल्लू से हैं.

जारी लिस्ट में सैनिक सनी कुमार निवासी टिकरू एक मात्र मृतक हैं जो बस में सवार नहीं थे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *