जोगिन्दरगर क्षेत्र की डिटेल अब फेसबुक पेज़ पर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत सभी धार्मिक व पर्यटन स्थलों सहित सभी क्षेत्र की तमाम जानकारी अब फेसबुक के माध्यम से विश्व पटल पर नजर आएगी। उप मंडलाधिकारी (नागरिक) जोगिन्दरनगर कार्यालय ने बुधवार को अपना फेसबुक पेज शुरू कर दिया है।

एसडीएम जोगिन्दरनगर डा. (मेजर) विशाल शर्मा ने मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में इस फेसबुक पेज का शुभारंभ किया। वहीं, एसडीएम डा. (मेजर) विशाल शर्मा ने कहा कि जोगिन्दरनगर उपमंडल से संबंधित जानकारी को आमजन तक पहुंचाने के लिए इस फेसबुक पेज की शुरूआत की गई है।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर पर्यटन की दृष्टि से एक अहम स्थान रखता है। यहां पर धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण स्थान मौजूद है। ऐसे में यहां की जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए यह फेसबुक पेज एक माध्यम का काम करेगा।

फेसबुक पेज के माध्यम से न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पर्यटकों को भी जोगिंद्र नगर उपमंडल के महत्वपूर्ण स्थानों की सही जानकारी प्राप्त होने से इस क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस फेसबुक पेज के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को भी लोगों के साथ साझा किया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि जोगिन्दरनगर उपमंडल से संबंधित किसी ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से किसी भी प्रकार की जानकारी लोगों के पास उपलब्ध है तो वे इस कार्यालय को अवगत करवा सकते हैं। जिससे ऐसे स्थानों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

साथ ही कहा कि जोगिन्दरनगर प्रशासन की विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण सूचानाओं की जानकारी भी इसी प्लेटफॉर्म पर स्थानीय लोगों को उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जाएगा। इससे जहां लोगों को सही व स्टीक सूचना उपलब्ध रहेगी तो लोगों को अनावश्यक परेशानी से भी निजात मिल जाएगी।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।