होम

जल शक्ति मंत्री नेरचौक मेडिकल कालेज में भर्ती

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का बुधवार दोपहर बाद अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसके बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। मंडी एक बैठक के दौरान चक्कर आने से जल शक्ति मंत्री कुछ देर के लिए बेहोश गए। इसके बाद उन्हें तुरंत मंडी अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि उनका बीपी लेबल काफी बड़ गया था और इसके साथ ही वह पिछले कुछ दिनों से यूरिक एसिड बढऩे की समस्या से भी जूझ रहे हैं। जिससे उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत आ रही है। मंडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनका सिटी स्कैन भी करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट सही आई है।

इसके अलावा कई अन्य टेस्ट भी अब करवाएं जाएंगे। फिलहाल उन्हें नेरचौक मेडिकल कालेज में शिफ्ट कर दिया गया है और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। कुल्लू से वापस लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल पहुंच महेंद्र सिंह ठाकुर का कुशलक्षेम जाना।

चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। बता दें कि महेंद्र सिंह ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 दिसंबर को मंडी में प्रस्तावित दौरे के लिए पिछले तीन से मंडी में डटे हुए हैं। यहां पर वह तैयारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी कर रहे हैं।

बुधवार को वह तैयारियों को लेकर प्रशासन व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी बीच वह अचानक बीमार हो गए। उधर, सीएमओ मंडी डा. देवेंद्र शर्मा का कहना है कि जल शक्ति मंत्री का स्वास्थ्य अब ठीक है। उनकी कुछ टैस्ट रिपोर्ट आनी शेष हैं। फिलहाल उन्हें मेडीकल कालेज में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *