कुल्लू व मनाली में सैलानी ले रहे भारी बर्फ़बारी का मज़ा

कुल्लू -मनाली : कुल्लू व मनाली की पहाड़ियों में मंगलवार को भारी बर्फबारी हुई है.पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन स्थलों में  भी भारी बर्फबारी हुई है. सोलंग नाला में हो रही बर्फबारी के चलते पर्यटकों के वाहनों को नेहरु कुंड के पास ही रोक दिया गया है. वहीँ माल रोड़ में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं तथा सैलानी बर्फ के फाहों का आनंद ले रहे हैं.

पर्यटकों के लिए नेहरुकुंड बना स्नो पॉइंट

सैलानियों ने सुबह ही सोलंगनाला जाने का रुख किया लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने पर्यटकों को नेहरु कुंड के पास ही रोक दिया है, वहीँ नेहरुकुंड पर्यटकों के लिए स्नो पॉइंट बन गया है.माल रोड़ में भी सैलानी बर्फ के फाहों का आनंद ले रहे हैं. देशभर के सैलानी मनाली के पर्यटन स्थलों में बर्फ़बारी का आनंद ले रहे हैं हालाँकि बर्फबारी से स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *