रोहतांग-बारालाचा-कुंजम-शिंकुला दर्रे पर हल्का हिमपात

मौसम के करवट बदलते ही हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में हिमपात का दौर शुरू हो गया है। देश व दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में भी गुरुवार को बर्फ के फाहे गिरे।

ह्ल्की बर्फ़बारी का आनंद लेते पर्यटक

मनाली के सभी पर्यटन स्थलो में सैलानी चहक उठे हैं। पर्यटन स्थल रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी झूम उठे। सैलनियो ने आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को कैमरे में कैद किया।

सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर बाद रोहतांग दर्रे में बर्फ के फाहे गिरना शुरु हो गए। मनाली से बर्फ देखने रोहतांग गए पर्यटकों की गुरुवार को बर्फ देखने की इच्छा पूरी हो गई।

हालांकि कुछ देर के लिए ही बर्फ के फाहे गिरे, लेकिन पर्यटकों ने खूब मजा लेते हुए इन लम्हों को यादगार बना दिया।

पंजाब से आए पर्यटकों के ग्रुप को लेकर रोहतांग गए ट्रेवल एजेंट संजू ने बताया कि गुरुवार को पर्यटकों ने बर्फ के फाहों में खूब मस्ती की। फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा ने बताया कि बहुत दिनों बाद हुए हिमपात को देख सैलानी खुश हुए है।

उन्होंने बताया कि सैलानियों ने रोहतांग दर्रे बर्फ के फाहों का आनंद लिया और इन लम्हों को मोबाइल व कैमरे में कैद किया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *