लाहौल-कुल्लू में बर्फबारी, मनाली में बारिश

मनाली: लाहौल घाटी सहित कुल्लू की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को भी बर्फबारी का क्रम जारी रहा। पर्यटन नगरी मनाली में दिन भर बारिश का क्रम जारी रहा। रोहतांग दर्रे सहित कुंजुंम जोत, बारालाचा और शिंकुला दर्रे में भारी हिमपात हुआ है जबकि कोकसर, राहनीनाला और मढ़ी में भी बर्फ की मोटी चादर बिछी गई है। लाहौल के जिला मुख्यालय में 8 इंच के लगभग बर्फबारी हो चुकी है जबकि उदयपुर में भी आधा फुट बर्फबारी हो चुकी है। लगातार हो रही बर्फबारी से लाहौल घाटी की सभी मुख्य सड़कें और संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

बर्फ के फाहों के बीच अपनों को दी फागली उत्सव की बधाई
घाटी में फागली उत्सव चरम पर है तथा लोग अपनों के साथ यहां मीलों पैदल चलकर पहुंच रहे हैं। बर्फ के फाहों के बीच लाहौली अपनों को फागली उत्सव की बधाई दे रहे हैं। इधर, पर्यटन नगरी मनाली के अधिकतर पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का क्रम जारी है। मनाली के समस्त पहाड़ बर्फ की चांदी से लद गए हैं। सोलंग और कोठी की पहाडिय़ों में बुधवार को भी बर्फबारी हुई। सोलंगनाला के फातरु में बुधवार को बर्फ के फाहे देख चहक उठे। सैलानियों ने बर्फ के फाहों को कैमरे में कैद किया।

स्रोत : पंजाब केसरी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *