चौहार घाटी में कार दुर्घटना में युवक की मौत,एक घायल

चौह़ार घाटी : मंडी जिला के उपमंडल पधर के चौहारघाटी में एक टैक्सी कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि जबकि कार सवार एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक (एचपी 01एम-4290) कार में 2 लोग ही सवार थे। इस हादसे में चालक रविंद्र कुमार (27) पुत्र रमेश कुमार गांव रडु डाकघर पपलोग सरकाघाट की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कार सवार दूसरा युवक वीरेंद्र (34) पुत्र मेघ सिंह निवासी रखोह सरकाघाट गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दुर्घटना का कारण बर्फ में कार का फिसलना बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने रैस्क्यू कर घायल युवक को सड़क तक पहुंचाया, जिसे 108 एंबुलैंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेजा गया।

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि धरमेहड़ के पास कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे युवक की घायल होने की जानकारी मिली है।

पुलिस मौके पर रवाना हो गई । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले जाया गया। आगामी छानबीन ज़ारी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *