नए वेतनमान को जल्दबाजी में लागू न करे सरकार : एचपीएसएलए

मंडी : हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार से नए वेतनमान को जल्दबाजी में लागू न करने की मांग की है। संघ के महासचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि सरकार 20 दिसंबर को होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक में नए वेतनमान से संबंधित पे रूल लाने जा रही है।

सरकार ने फैसला लिया है कि पोस्ट वाइज और कैट की कैटेगरी वाइज रूल्स बाद में तय किए जाएंगे। संघ महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वेतन के मामले में पंजाब का अनुसरण करता है, इसलिए हिमाचल में भी पंजाब पे मैट्रिक्स के तहत नए वेतनमान को निर्धारित किया जाए।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *