बर्फबारी के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर होगा पहला फोकस

शिमला : सर्दियों में इस बार बर्फबारी की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बर्फबारी के दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने के आदेश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव आरडी धीमान ने शनिवार को राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन सैल द्वारा उपायुक्तों और संबंधित विभागों के साथ शीतकालीन तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति, रोजमर्रा उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता और विशेष रूप से बर्फबारी वाले क्षेत्रों के लिए आवश्यक वस्तुओं का भंडारण सुनिश्चित करने के लिए समन्वित कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *