होम

प्रबोध सक्सेना नए मुख्य सचिव, रामसुभग-संजय गुप्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी

1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके नाम पर सहमति दे दी है और देर रात इस बारे में अधिसूचना भी जारी हो गई।

जयराम सरकार के दौरान आरडी धीमान को मुख्य सचिव बनाते समय सुपरसीड किए गए तीन अधिकारियों राम सुभग सिंह, निशा सिंह और संजय गुप्ता पर मुख्य सचिव के पद के लिए नए मुख्यमंत्री या नई सरकार ने भी विचार नहीं किया है। हालांकि रामसुभग सिंह को नई सरकार ने ऊर्जा विभाग के साथ बिजली बोर्ड चेयरमैन का काम दिया है।

साथ ही इन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। जबकि संजय गुप्ता को पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन का काम दिया गया है। इसके अलावा रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन को भी यही देखेंगे।

प्रबोध सक्सेना वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव फाइनेंस हैं और अब वह राज्य की ब्यूरोक्रेसी के मुखिया होंगे। वह कार्मिक विभाग और एनवायरमेंट भी साथ में देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *