शिमला के रिज पर होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

शिमला : नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शिमला के रिज पर किया जाएगा। प्रदेश के अधिकारी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं। नई सरकार के शपथ समारोह के लिए अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारी अब शपथ समारोह के लिए दिनांक तय होने के इंतजार में हैं। मुख्य सचिव आरडी धीमान शनिवार को छुट्टी के दिन में कार्यालय में मौजूद रहे।

प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा और मंत्री तय होते ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। बावजूद इसके अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी कर ली है। परंपरा के अनुसार यह शपथ ग्रहण समारोह शिमला के रिज मैदान पर ही होगा।

इसके लिए क्या-क्या करना है, उस संबंध में मुख्य सचिव आरडी धीमान ने सामान्य प्रशासन विभाग और अन्य विभागों के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करके चरचा भी की है। प्रदेश के शीर्ष अधिकारी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *