कांगड़ा और चंबा में भूकंप के झटके

चंबा और कांगड़ा जिलों सहित कई अन्य स्थानों पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके ऊना और साथ लगते क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। भूकंप के कारण किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूकम्प सोमवार को सुबह 10:28 पर आया। कांगड़ा में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.70 मापी गई।

भूकंप का केंद्र 32.26 डिग्री उत्तर, 76.16 डिग्री पूर्व और 9.1 किमी गहराई कांगड़ा जिले के शाहपुर के पास धर्मशाला से 15 किमी और राज्य की राजधानी शिमला से 169 किमी दूर स्थित था, जबकि चंबा में इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। ज्ञात रहे कि हिमाचल प्रदेश भूकंप के लिए अति संवेदनशील है।

शिमला व कांगड़ा सहित अन्य जिले भूकंप के जोन चार और पांच में आते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कुछ अंतराल पर छोटे-छोटे भूकंप के झटके आने से बड़े झटकों की संभावनाएं कम हो जाती हैं। भूकंप के बड़े झटके नहीं आते हैं और नुकसान नहीं होता है। इस साल जनवरी माह में करीब चार बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 2.20 से 3.20 तक दर्ज की गई।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *