अपनी शादी में न पहुँच पाने के कारण अब 28 जनवरी को होगी दूल्हे सैनिक की शादी

श्रीनगर में बर्फबारी के कारण अपनी शादी में न पंहुच पाने वाले हिमाचल के जवान सुनील अब घर पहुंच गए हैं। अब शादी की नई तारीख भी तय कर दी गई है। दूल्हा और दुल्हन पक्ष की मौजुदगी में शादी की तारीख 28 जनवरी तय की गई है। बारात धर्मपुर उपमंडल से लडभड़ोल क्षेत्र के दलेड़ गांव में आएगी। शादी की तारीख तय होने से परिजनों में खुशी का माहौल है।

दलेड गाँव आएगी बारात 

वहीं 29 तारीख को बारात धर्मपुर उपमंडल की बहरी पंचायत के खैर- परडाना गांव से लडभड़ोल क्षेत्र के दलेड़ गांव में आएगी। शादी की तारीख तय होने से परिजनों में खुशी का माहौल है। लड़की के चाचा संजय कुमार ने बताया कि सुनील 22 जनवरी को घर पहुंच गया है।

पहले 16 जनवरी को थी तय

दोनों पक्षों ने मिलकर इस तिथि को चुना है। सुनील की शादी 16 जनवरी को होनी तय हुई थी,लेकिन बांदीपुरा में हुई भारी बर्फबारी के कारण वह केवल अपने ट्रांजिट कैंप तक ही पहुंच पाया था। जिसकी वजह से शादी स्थगित करनी पड़ी थी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *