बर्फीले रास्तों पर 7 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक अनोखी और चौंकाने वाली शादी देखने को मिली। दरअसल, भारी बर्फबारी के बीच भी प्रेम और जज्बे की मिसाल पेश करते हुए दूल्हा गितेश ठाकुर अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के साथ दुल्हन के घर तक पहुंचा और विवाह की रस्में पूरी कीं। इसके बाद बर्फ के बीच पैदल चलकर ही दुल्हन अपने ससुराल पहुंची।

7 किलोमीटर पैदल बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

जानकारी के मुताबिक, जिले के सराज क्षेत्र में 23 जनवरी को हुई भारी हिमपात के कारण सड़कें बंद हो गईं और अंधेरा छा गया, लेकिन गितेश ठाकुर का हौसला डगमगाया नहीं। बताया जा रहा है कि बुनालीधार निवासी गितेश ठाकुर का विवाह 24 जनवरी को बैंचड़ी निवासी ऊषा ठाकुर से तय था।

भारी हिमपात के कारण लगभग सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए और क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति बनी। ऐसे में दूल्हा और उसके दोस्त करीब सात किलोमीटर पैदल बर्फीले और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर बैंचड़ी पहुंचे।

दूल्हे के पिता ने कहा- हिमपात एक शुभ संकेत

मुख्य सड़क बंद होने के कारण बारात का आकार पहले तय 100 लोगों की बजाए केवल 20 करीबी रिश्तेदारों तक सीमित रहा।

दूल्हा और उसके साथी सबसे आगे चलते हुए दो से ढाई फीट बर्फ से ढके रास्तों से गुजरते हुए दोपहर सवा तीन बजे रवाना हुए और शाम करीब सात बजे बैंचड़ी पहुंचे।

बिजली न होने के कारण विवाह की रस्में अंधेरे में पूरी की गईं। दूल्हे के पिता देवेंद्र ठाकुर का कहना है कि हिमपात एक शुभ संकेत है और इससे शादी जैसे मांगलिक कार्य नहीं रुकते।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *