दो सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी, एक सीट पर बीजेपी का कब्जा

हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ चुके हैं। एक सीट से भाजपा तो 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा।

हिमाचल उपचुनाव के आए परिणाम

हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अशीष शर्मा ने बाजी मारी है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पिंदर शर्मा को हराया। वहीं देहरा से चुनाव लड़ रहीं प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्ख की पत्नी कमलेश ठाकुर जीतीं। इस सीट पर पहली बार कांग्रेस ने कब्जा किया है।

देहरा की सीट 2012 में अस्तित्व में आई थी। इससे पहले 1967 में यहां चुनाव हुए जिसमें आजाद उम्मीदवार वी. भूषण ने बाजी मारी थी।

उसके बाद फिर यहां 2012 में जाकर चुनाव हुए। तब से यहां पर एक बार भाजपा के रविंद्र रवि और दो बार आजाद होशियार सिंह ने चुनाव जीता है।

यहां से कमलेश पहली बार कांग्रेस का खाता खोलने में सफल हो गई हैं। देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए इस बार 65.42% मतदान हुआ। यह 2022 के मुकाबले 5.62% कम रहा है। इससे पहले, 2022 में यहां पर 71.04% लोगों ने वोट डाला था।

चुनाव परिणाम

  • देहरा कांग्रेस से कमलेश ठाकुर जीतीं
  • हमीरपुर से बीजेपी के अशीष शर्मा जीते
  • नालागढ़ – कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा जीते
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *