जोगिन्दरनगर में एक साथ आए 25 नए कोरोना पॉजिटिव मामले

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत मंगलवार को एक बार फिर कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं जोकि चिंता की बात है. पिछले कल चौंतड़ा में कोरोना के 23 मामले आए थे वहीँ आज फिर से 25 नए मामले सामने आए हैं.

उपमंडल के मझारनू गाँव में 63 वर्षीय पुरुष व 34 वर्ष पुरुष, चलहारग के अलमरा से 22 युवक बस्सी के कुन्दनी गाँव से 30 युवक व 55 वर्षीय पुरुष खुद्दर से, गरोडू से 33 वर्षीय, 28 व 21 वर्षीय युवक , 52 महिला ,42 व व 31 वर्षीय पुरुष, बालकरूपी से 40 वर्षीय पुरुष,गरोडू से 30 वर्षीय, मकडेना से 46 वर्षीय महिला व 18 वर्षीय युवती शामिल है.

उधर जिमजिमा से 25 वर्षीय युवक, अपरोच रोड़ से 46 वर्षीय व पंजानग दुल से 23 युवक व 26 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिला मंडी से कुल 60 मामले आज आए हैं. एसडीएम अमित मेहरा ने लोगों से अपील की है कि बाहरी राज्यों से आ रहे लोग होम क्वारनटीन नियमों का पालन करें तथा अन्य सभी लोग सख्ती से सभी नियमों का पालन करें.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *