राहत : मंडी जिला के 2 और युवकों ने जीती कोरोना से जंग

मंडी : कोरोना वायरस मामलों में मंडी जिला के लिए रविवार को भी राहत भरी खबर आई है। धर्मपुर व संधोल के दो कोरोना पॉजिटिव युवक अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। इन युवाओं में एक युवक की ट्रैवलर हिस्ट्री इंदौर और दूसरे युवक की ट्रैवलर हिस्ट्री मुंबई की है।

रहेंगे होम क्वारनटाईन

दोनों युवाओं के क्षेत्रों को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाया है। इन युवाओं को अब होम क्वारंटाइन रहना होगा। अब जिला मंडी में एक्टिव मामलों की संख्या तीन रह गई है।

अब तक 14 मरीज स्वस्थ

रविवार के मामलों को मिलाकर मंडी जिला में 14 लोग कोरोना से जंग जीतकर ठीक हो चुके हैं। शेष बचे 3 कोरोना पॉजिटिव के जल्द से जल्द ठीक होने का संभावना स्वास्थ्य विभाग द्वारा जताई जा रही है।

अब केवल 3 केस बाकी

बता दें कि मंडी शहर के साथ सटे जिला कोविड केयर सेंटर ढांगसीधार में अब तीन कोरोना पॉजिटिव मामले रह गए हैं। इसके अलावा नेरचौक अस्पताल में कोरोना का कोई मरीज नहीं रहा है।

इस बाबत सीएमओ डा. जीवानंद चौहान ने बताया कि रविवार को दो कोरोना पॉजिटिव युवक पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। अब युवाओं को होम क्वारंटाइन रहना होगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *