मिशन रिपीट के बाद जोगिन्दर नगर का होगा चौतरफा विकास

जोगिंद्रनगर — भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में किया गया इंडक्शन चूल्हा मुफ्त देने का वादा कांग्रेस के तमाम सपने चकनाचूर कर देगा। इस बात का एहसास कांग्रेस के नेताओं को भी हो गया है। इसलिए वे सब चूल्हे के पीछे पड़ गए हैं और यह इंडक्शन चूल्हा कांग्रेसियों को सपनों में भी आने लगा है। जोगिंद्रनगर से भाजपा के प्रत्याशी ठाकुर गुलाब सिंह ने बुधवार को चौंतड़ा क्षेत्र में अनेक चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार ने इन पांच वर्षों में भी समाज के हर वर्ग के साथ गृहणियों की चिंता की है और मिशन रिपीट के बाद सरकार आने पर भी महिलाओं की खास चिंता की गई है।

इसलिए इंडक्शन चूल्हा मुफत दिए जाने का वादा किया गया है। ठाकुर गुलाब सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर देने में भी हिमाचल प्रदेश से भेदभाव किया, वह और क्या मदद दे सकती है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के तमाम नेता हिमाचल के भोले-भाले लोगों से वोट बटोरने के लिए झूठ बोल रहे हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार वाले राज्यों में सिलेंडर अधिक और भाजपा शासित प्रदेशों में केवल छह सिलेंडर पर सबसिडी दिए जाने का घोर अन्याय केंद्र की कांग्रेस सरकार कर रही है। सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगने के झंझट से भी निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर डोहग स्थित आईटीआई भवन व परिसर में इंजीनियरिंग कालेज खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि चौंतड़ा में आईपीएच का डिवीजन खोला जाएगा, जबकि जोगिंद्रनगर में परिवहन निगम का डिपो भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए यातायात डिपो पहले ही स्थापित कर दिया गया है। चौंतड़ा में मिल्क चिलिंग प्लांट भी स्थापित किया गया है और सरकार बनने पर वहां दूध पर आधारित कोई उद्योग लगाने बारे भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *